मध्यप्रदेश

संस्कारधानी जबलपुर में मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने मेडिकल कॉलेज कैम्पस स्थित रैन बसेरा में महिला के साथ दरिंदगी की। पीड़िता को रैन बसेरा में रखा गया था, जहाँ उसे आश्रय मिल रहा था।

मामला मोक्ष लावारिस निराश्रित आश्रय सेवा से जुड़ा है। गढ़ा निवासी विक्रम राजपूत ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी देखभाल की जा रही है।

गढ़ा थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि मेडिकल कॉलेज कैम्पस में आशीष ठाकुर द्वारा संचालित रैन बसेरा में महिला कुछ दिनों से रह रही थी। आरोपित विक्रम राजपूत ने इसी रैन बसेरा में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!