राष्ट्रीय

दिल्ली-NCR में धुंध का कहर, UP-Bihar में भारी बारिश का अलर्ट: जानें 10 राज्यों का मौसम पूर्वानुमान

देश की राजधानी दिल्ली में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। रविवार सुबह से ही आसमान में बादलों की चादर फैली हुई है और वातावरण में हल्की धुंध छाई हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए अगले तीन दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, अगले पांच दिनों में उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 30 जून से 3 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश और बिहार में, और 30 जून से 2 जुलाई के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। 1 से 2 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग ने रविवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके कारण मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ हफ्तों से 40 डिग्री से अधिक तापमान झेलने वाली दिल्ली अब बारिश की वजह से ठंडी हो गई है और तापमान 30 डिग्री के आसपास आ गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!