राष्ट्रीय

यहां मिलिए उन 14 चेहरों से, जिन्होंने पीएम मोदी के साथ लगाई हैट्रिक, लगातार तीसरी बार बने मंत्री

मोदी कैबिनेट: नरेंद्र मोदी ने 9 जून को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 73 वर्षीय मोदी ने सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा के साथ नीली जैकेट पहनकर ईश्वर के नाम पर शपथ ग्रहण की। जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। मोदी के साथ 71 और सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें से 14 सांसद ऐसे हैं जिन्होंने लगातार तीसरी बार केंद्रीय मंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया है। पीएम मोदी के साथ हैट्रिक लगाने वाले मंत्रियों में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, किरण रिजिजू, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, अनुप्रिया पटेल समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। आइए हैट्रिक लगाने वाले मोदी के मंत्रियों पर डालते हैं एक नजरः-

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)

उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से सांसद राजनाथ सिंह तीसरी बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। मोदी के पहले कार्यकाल में उन्हें गृह मंत्रालय का दायित्व सौंपा गया था, जबकि दूसरे कार्यकाल में वे रक्षा मंत्री बने। राजनाथ सिंह कुल मिलाकर पांचवीं बार मंत्री बने हैं। इससे पहले, वे अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में भी मंत्री पद पर रह चुके हैं।

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)

नितिन गडकरी, जो लगातार तीसरी बार केंद्रीय मंत्री बने हैं, ने 1995 में पहली बार महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान सार्वजनिक निर्माण मंत्री के रूप में पदभार संभाला था। अपने इसी कार्यकाल के दौरान उन्होंने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और मुंबई में 55 फ्लाईओवर बनाकर अपनी क्षमताओं का परिचय दिया। उनकी इसी कुशलता के कारण 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने उन्हें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का खाका तैयार करने का कार्य सौंपा, जबकि उस समय वे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य मात्र थे।

जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh)

जम्मू और कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीतकर आए डॉक्टर जितेंद्र सिंह को मोदी कैबिनेट में विभागीय मंत्री के रूप में जगह दी गई है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली हैं। जितेंद्र सिंह ने पहले दो कार्यकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय में जिम्मेदारी संभाली है। उनके पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के दायित्व संभाले हैं।

सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal)

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सोनोवाल ने 2014 में बनी नरेंद्र मोदी की सरकार में दो साल तक खेल और युवा कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री के तौर पर कार्य किया था। उन्होंने असम में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी के दूसरे प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में भाग लिया था। बाद में मुख्यमंत्री पद को त्याग कर 2021 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।

किरण रिजिजू (Kiren Rijiju)

किरण रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के एक वकील और राजनेता हैं, जो 7 जुलाई 2021 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में भारत के कानून और न्याय मंत्री रहे हैं। मई 2023 में उन्हें भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की और नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनें। 2014 में रिजिजू को केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री और 2019 में कानून, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।

धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan)

ओडिशा की संबलपुर सीट से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को लगातार तीसरी बार केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली है। 2014 में उन्हें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का मंत्री और 2019 में शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था।

राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh)

राव इंद्रजीत सिंह, जो कभी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे हैं, 6 बार सांसद और 4 बार के विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होकर राजनीतिक माध्यमों में अपनी भूमिका निभाई थी। रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। गुरुग्राम लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद राव इंद्रजीत सिंह रविवार को लगातार तीसरी बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। तीनों बार उन्हें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी मिली है।

निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman)

निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त, 1959 को तमिलनाडु के मदुरई में हुआ था। सीतारमण 2006 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं और 2010 में उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था। वर्ष 2014 में सीतारमण को नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में आंध्र प्रदेश से एक जूनियर मंत्री के रूप में शामिल किया गया और आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुना गया था। निर्मला सीतारमण ने 31 मई 2019 को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री और भारत के 28वें वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री के रूप में भी काम किया है।

गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat)

गजेंद्र सिंह शेखावत भी लगातार तीसरी बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। मोदी के पहले कार्यकाल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री बनाया गया था। 2019 में उन्हें जलशक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। इस बार भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है।

अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel )

अनुप्रिया पटेल का जन्म 29 अप्रैल 1981 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उनके पिता सोनलाल पटेल ने उत्तर प्रदेश में अपने दल की स्थापना की थी। नुप्रिया ने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन और कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। उनके पास मनोविज्ञान में मास्टर्स डिग्री है और व्यावसायिक प्रबंधन (एमबीए) में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं। नुप्रिया पटेल अपने दल की सांसद हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर सीट से सांसद होने के लिए चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने 471,631 वोट हासिल किए थे। नुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक युवा महिला चेहरा हैं। वे अपने पिता सोनेलाल की पार्टी अपना दल (एस) का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनकी पार्टी दो धड़ों में बंटी है, अपना दल (एस) जो उनके नाम से जानी जाती है और अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) जिसका प्रतिनिधित्व उनकी मां करती हैं।

श्रीपाद यसो नाइक (Shripad Naik )

श्रीपाद यसो नाइक 2014 से अभी तक केंद्र में मंत्री हैं। रविवार को उन्होंने राज्य मंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ली। 2019 में नाइक को पर्यटन मंत्रालय, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया था।

अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal )

अर्जुन राम मेघवाल को मोदी के पहले कार्यकाल में संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया था। 2019 में संसदीय कार्य मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, कानून और न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया था।

मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya)

प्रधानमंत्री मोदी ने मनसुख मांडविया पर तीसरी बार भरोसा जताते हुए अपनी कैबिनेट में रखा है। इस बार भी मांडविया ने मंत्री पद की शपथ ली है। पिछली बार भी वह पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल थे। मांडविया केंद्र में स्वास्थ्य विभाग संभाल चुके हैं। सबसे पहले 2016 में राज्य मंत्री बने थे। डॉ. मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया (Mansukh Mandaviya) गुजरात के पोरबंदर संसदीय क्षेत्र से जीतकर इस बार संसद पहुंचे हैं। पिछली सरकार में भी वह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्री के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले वह गुजरात से राज्यसभा सदस्य थे और पहली बार 2016 में राज्यमंत्री बनें थे।

हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri)

हरदीप सिंह पुरी, एक अनुभवी राजनीतिज्ञ, तीन बार केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। 2019 में उन्हें आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। उनका योगदान संसद में सर्वोत्तम और ईमानदारी से आवाज उठाने के लिए प्रसिद्ध है। हरदीप सिंह पुरी को अपने मंत्रालयों में स्वच्छता और प्रशासन में उनकी ऊर्जा और कूटनीतिक सूझबूझ के लिए प्रशंसा का परिचय है। उन्हें सरकार के नए प्रशासन में रविवार को शपथ लेने वाले मंत्रियों में शामिल किया गया था। 2020 में हरदीप सिंह पुरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!