राष्ट्रीय

मोदी कैबिनेट की आज शाम पहली बैठक, मोदी 3.0 में शामिल हुए 33 नए चेहरे

मोदी कैबिनेट की पहली बैठक: नरेंद्र मोदी ने 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। 73 वर्षीय मोदी ने सफेद कुर्ता, चूड़ीदार पायजामा और नीली जैकेट पहनकर ईश्वर के नाम पर शपथ ली। वह जवाहरलाल नेहरू के बाद ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। मोदी के साथ-साथ 71 अन्य सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इनमें 30 को कैबिनेट मंत्री, 5 को स्वतंत्र प्रभार और 36 को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। पीएम मोदी के अलावा 60 मंत्री भाजपा से और 11 अन्य दलों से चुने गए हैं। मोदी 3.0 के मंत्रिमंडल में 33 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिनमें से 11 गैर-भाजपा से हैं। मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज सोमवार शाम 5 बजे होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!