राष्ट्रीय

समुद्री लुटेरों के कब्जे से छुड़ाया ईरानी जहाज…. 12 घंटे तक चला ऑपरेशन… भारतीय नौसेना का कमाल !

नई दिल्ली/( शिखर दर्शन)// भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को अरब सागर में अगवा किए गए ईरानी जहाज “अल कंबर 786” और उसके 23 सदस्यों के साथ पाकिस्तानी चालक दल को सुरक्षित बचा लिया है ।

भारतीय नौसेना ने अपने 12 घंटे से अधिक चले ऑपरेशन के बाद समुद्री डाकुओं को आत्म समर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया । नौसेना की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि भारतीय नौसेना की विशेष टीम मछली पकड़ने वाले जहाजों की गहन जांच कर रही है । जिससे मछली पकड़ने के काम को फिर से शुरू करने के लिए उसे सुरक्षित क्षेत्र मुहैया कराया जा सके ।

नौसेना के अधिकारी ने बताया कि “INS सुमेधा” युद्ध पोत ने शुक्रवार तड़के FV अल कंबर को रोका और बाद में INS त्रिशूल भी इस अभियान में शामिल हो गया । घटना के समय मछली पकड़ने वाला पोत सोकोत्रा से लगभग 90 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में मौजूद था । जिस पर सशस्त्र समुद्री लुटेरे सवार थे जिनके कब्जे से  ईरानी जहाज को उसमें सवार सुरक्षित सभी सदस्यों सहित छुड़ा लिया गया है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!