बस्तर संभाग

IED ब्लास्ट में घायल जवान शहीद …… इलाज के दौरान तोड़ा दम !

रायपुर /(शिखर दर्शन)// बीजापुर जिला में पिछले दिनों आईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल जवान शहीद हो गए थे । 29 दिसंबर को सर्चिंग के दौरान जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए थे । इस घटना में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल को एयरलिफ्ट कर रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था ।

29 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के जिला बीजापुर के हिरौली कावड़ गांव क्षेत्र में पुलिस पार्टी सर्चिंग पर निकली थी । सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट की चपेट में आकर प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का गंभीर रूप से घायल हो गए थे । घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर के नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जहां उनका 19 दिनों तक उपचार चला उसके बाद जवान ने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया । बताया जा रहा है कि शाहिद प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का जशपुर जिले के रहने वाले थे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!