मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश को मिल सकता है एक और जिला, CM मोहन यादव ने पिछोर को जिला बनाने का दिया संकेत

शिवपुरी में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, परिसीमन आयोग के समक्ष पिछोर को जिला बनाने का रखेंगे प्रस्ताव

भोपाल/शिवपुरी ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश को एक और नए जिले की सौगात मिल सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी प्रवास के दौरान पिछोर को जिला बनाने की संभावना जताते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पिछोर को जिला बनाने का सुझाव परिसीमन आयोग के समक्ष रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जनता की मांग पर कहा कि प्रदेश सरकार ने परिसीमन आयोग का गठन किया है। आयोग के माध्यम से प्रदेश में ऐसे क्षेत्रों की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है, जिन्हें संभाग, जिला और तहसील के रूप में विकसित किया जा सकता है।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे स्थान हैं, जिन्हें प्रशासनिक दृष्टि से नया संभाग, जिला या तहसील बनाया जा सकता है। इसी क्रम में वह आयोग को सुझाव देंगे कि पिछोर को जिला बनाने की दिशा में विचार किया जाए।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद पिछोर को जिला बनाने की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। हालांकि, अभी पिछोर को जिला बनाने का अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इसके लिए परिसीमन आयोग की अनुशंसा और शासन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होना बाकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!