बस्तर संभाग

38 दिन बाद बस्तर में लौटी रेल की रफ्तार, केके रेललाइन पर यात्री ट्रेनों का परिचालन बहाल

भूस्खलन के चलते ठप हुई थी रेल सेवा, किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर, हीराखंड और समलेश्वरी एक्सप्रेस फिर से पटरी पर लौटीं

जगदलपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में करीब 38 दिनों के इंतजार के बाद यात्री रेल सेवा फिर से बहाल हो गई है। केके रेललाइन पर भूस्खलन की घटना के कारण बाधित हुआ ट्रेनों का परिचालन अब दोबारा शुरू कर दिया गया है। इससे लंबे समय से रेल यात्रा में परेशानी झेल रहे यात्रियों को राहत मिली है।

तीन ट्रेनों का परिचालन फिर शुरू

भूस्खलन के बाद रेलवे ने सुरक्षा कारणों से तीन ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया था, जबकि दो ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया था। अब बहाल की गई सेवाओं में किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर, जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस और जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस शामिल हैं।

दो अन्य ट्रेनों की बहाली का इंतजार

इस दौरान रद्द की गई जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस और किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस का परिचालन भी जल्द शुरू किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इन ट्रेनों की बहाली से बस्तर के यात्रियों को रेल संपर्क के और अधिक विकल्प मिल सकेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!