शिक्षकों और शिक्षाविदों के सम्मान में 13 अक्टूबर को कार्यक्रम, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने तैयार की रूपरेखा

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ बिलासपुर की बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान दे रहे शिक्षकों, शिक्षाविदों और शिक्षण संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम 13 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।
बैठक भाजपा कार्यालय में संभाग प्रभारी जयकुमार मिश्रा और जिला संयोजक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में हुई। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षाविद, आत्मानंद स्कूलों के प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य और निजी स्कूलों के संचालकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित करने की पहल पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. शुभलक्ष्मी तिवारी, प्रोफेसर चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर, रामदत्त गौरहा, विजय कुमार चंदेल, विद्यानंद साहू, राज कुमार शर्मा, शकुंतला दुबे सहित शिक्षा प्रकोष्ठ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।



