मध्यप्रदेश

भस्म आरती में लीन नजर आए क्रिकेटर रिंकू सिंह, महाकाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

उज्जैन ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार, 30 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

नंदी हॉल में बैठकर किए भस्म आरती के दर्शन

रिंकू सिंह ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान वे शिव भक्ति में लीन नजर आए। भस्म आरती के बाद उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद लिया।

मंदिर समिति ने किया आत्मीय स्वागत

श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से रिंकू सिंह का स्वागत एवं सत्कार किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान महाकाल की तस्वीर, प्रसादी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

क्रिकेटर रिंकू सिंह के महाकाल दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में भी उत्साह देखने को मिला।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!