रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार पर ब्रेक, राजनांदगांव में 33 डिग्री तापमान; जानिए अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम ?

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां अब धीमी पड़ गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, जबकि सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के अनेक जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 29 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक शहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

प्रदेश के किसी भी जिले के लिए आज मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अगले दो दिनों के दौरान भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कई इलाकों में शुष्क रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहा। सरगुजा और बस्तर जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। कुसमी और बैकुंठपुर में 1-1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में सबसे कम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

मानसून की वापसी की रेखा आगे बढ़ रही

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा आगे बढ़ रही है। वहीं उत्तर-पश्चिम और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। मौसम की इन परिस्थितियों के चलते फिलहाल प्रदेश में व्यापक बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!