मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में आज मोहन कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन, ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की कोर्ट में पेशी आज

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश में आज राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दिन रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है। वहीं राजधानी भोपाल में चयनित शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित है। दूसरी ओर चर्चित ट्विशा शर्मा आत्महत्या प्रकरण में आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को अदालत में पेश किया जाएगा।

आज व्यस्त रहेगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे मंत्रालय पहुंचकर उच्च शिक्षा विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करेंगे।

दोपहर 12:15 बजे मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय और मुख्यमंत्री निवास में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों एवं अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम को किसान कल्याण से जुड़े कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

चयनित शिक्षकों का डीपीआई घेराव

राजधानी भोपाल में आज लगभग चार हजार चयनित शिक्षक प्रदर्शन करेंगे। खेल वर्ग-3 और विषय शिक्षक वर्ग-2 के अभ्यर्थी स्कूल आवंटन और नियुक्ति प्रक्रिया में देरी को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) का घेराव करेंगे।

प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना है कि चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी हुए डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक स्कूल आवंटन नहीं किया गया है। चयनित अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।

ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में पेशी आज

चर्चित ट्विशा शर्मा आत्महत्या प्रकरण में आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को आज अदालत में पेश किया जाएगा। दोनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।

न्यायालय ने पिछली सुनवाई में दोनों को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। आज होने वाली सुनवाई पर मामले से जुड़े पक्षों और आम लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!