रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में आज: सुशासन तिहार में CM साय की मौजूदगी, गैस मूल्य वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन, रायपुर में फिल्म स्क्रीनिंग

राजधानी में राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की रहेगी हलचल

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित प्रदेशभर में सोमवार को राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का दौर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों के दौरे पर रहेंगे और आमजन से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। वहीं रसोई गैस के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा फिल्म भारत भाग्यविधाता की पहली स्क्रीनिंग भी राजधानी में आयोजित होगी।

सुशासन तिहार में जनता से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विभिन्न जिलों का दौरा कर सकते हैं। दौरे के दौरान वे किसी भी गांव में पहुंचकर जन समस्या निवारण शिविरों में शामिल होंगे, आम नागरिकों से योजनाओं का फीडबैक लेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 5 बजे वे जोरा स्थित मॉल में आयोजित फिल्म भारत भाग्यविधाता की स्क्रीनिंग में भी शामिल होंगे।

गैस सिलेंडर की कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस आज विरोध प्रदर्शन करेगी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में वीआईपी चौक स्थित इंडियन ऑयल कार्यालय के सामने शाम 4 बजे प्रदर्शन आयोजित किया गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

रायपुर में होगी ‘भारत भाग्यविधाता’ की पहली स्क्रीनिंग

मुंबई आतंकी हमले के बाद स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षा बलों के साहस एवं समर्पण पर आधारित फिल्म भारत भाग्यविधाता की राजधानी में पहली स्क्रीनिंग आज आयोजित होगी। कार्यक्रम में अभिनेत्री कंगना रनौत और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शामिल होने की संभावना है।

राजधानी के प्रमुख कार्यक्रम

योग एवं ध्यान प्रशिक्षण

नूतन उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर, आरडीए कॉलोनी टिकरापारा में प्रातः 5:10 बजे से योग एवं ध्यान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।

संस्कार शिक्षण शिविर

मालवीय रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक तथा शाम 7:30 बजे से 8:30 बजे तक दो सत्रों में शिविर आयोजित होगा। शाम 7 बजे सामूहिक आरती एवं पाठ तथा रात्रि 8:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

परमानंद महोत्सव

बूढ़ापारा स्थित श्रीगिरिराज मंदिर में सुबह 10 बजे से दुग्धाभिषेक एवं वेदोक्त पाठ होगा। रात्रि 8 बजे विशेष मनोरथ एवं श्रृंगार दर्शन का आयोजन किया जाएगा।

श्रीमद् भागवत महापुराण कथा

लाखेनगर स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण में प्रातः 9 बजे से कथा का आयोजन होगा। कथा वाचन राधा रासबिहारी शरण महाराज द्वारा किया जाएगा।

भागवत कथा एवं पोथी यात्रा

जैनम मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रातः 10 बजे वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर से पोथी यात्रा निकलेगी। इसके बाद अपराह्न 3 बजे से भागवत कथा का शुभारंभ होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!