रायपुर संभाग
BREAKING: साय कैबिनेट की बैठक शुरू, बस्तर 2.0 प्रोजेक्ट पर अहम चर्चा

धान सरप्लस की नीलामी के फैसले पर लग सकती है मुहर, नक्सलवाद के बाद विकास पर फोकस
रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडलीय उप समिति द्वारा लिए गए धान सरप्लस की नीलामी के निर्णय पर आज कैबिनेट की मुहर लग सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के प्रभाव में कमी आने के बाद अब “बस्तर 2.0” प्रोजेक्ट को लेकर भी विस्तृत चर्चा के आसार हैं।
बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के तहत बस्तर के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए नई योजनाओं पर विचार किया जा सकता है। कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।



