मध्यप्रदेश

मंदिर में अजीबो-गरीब चोरी: पहले हाथ जोड़कर माफी, फिर शनिदेव का मुकुट ले उड़ा चोर

CCTV में कैद वारदात, सीधी के हनुमान मंदिर में घटना से लोग हैरान

सीधी (शिखर दर्शन) //

मध्य प्रदेश के Sidhi जिले में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चोर ने वारदात से पहले भगवान के दर्शन किए और माफी मांगी, फिर मंदिर से चांदी का मुकुट चुरा लिया।

यह घटना जीडीएस गर्ल्स कॉलेज के सामने स्थित हनुमान मंदिर की बताई जा रही है। पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी पहले मंदिर के बाहर पहुंचता है, चप्पल उतारकर अंदर प्रवेश करता है और Hanuman जी के दर्शन करता है। इसके बाद वह कान पकड़कर माफी मांगता है।

इसके तुरंत बाद आरोपी मंदिर में स्थापित Shani Dev की प्रतिमा के पास पहुंचता है और वहां से चांदी का मुकुट निकालकर फरार हो जाता है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

इस अनोखी चोरी की घटना को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है और लोग इसे लेकर हैरानी जता रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!