मध्यप्रदेश
सुरों की मलिका खामोश: आशा भोसले का निधन, कार्डियक अरेस्ट के बाद ली अंतिम सांस

ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन, संगीत जगत में शोक की लहर
मुंबई (शिखर दर्शन) // आशा भोसले के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। मशहूर गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले उन्हें कार्डियक अरेस्ट आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड सहित पूरे संगीत जगत में शोक का माहौल है। उनके चाहने वाले और दिग्गज कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कल होगा अंतिम संस्कार
परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को मुंबई में किया जाएगा।
आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गानों को अपनी आवाज दी और दशकों तक संगीत जगत पर राज किया। उनकी आवाज और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।



