मध्यप्रदेश

मौत बनकर दौड़ा कंटेनर: पिकअप को कुचला , 5 की दर्दनाक मौत

गाड़ासरई चौराहे पर टक्कर के बाद मचा हड़कंप , एक गंभीर घायल

डिंडोरी / जबलपुर (शिखर दर्शन) // मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। गाड़ासरई थाना क्षेत्र में कैप्सूल कंटेनर और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम किकरा तालाब चौराहे के पास तेज रफ्तार सीमेंट राखड़ से भरे कैप्सूल टैंकर ने सामने से आ रही पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मौके पर मची चीख-पुकार

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कई लोग वाहन में ही फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गाड़ासरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!