अन्तर्राष्ट्रीय

ट्रंप की चीन को सीधी चेतावनी: ईरान को हथियार भेजे तो होंगे गंभीर नतीजे

एयर डिफेंस सिस्टम सप्लाई की खबरों पर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने जताई कड़ी आपत्ति

वॉशिंगटन ( एजेंसी ) // डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने ईरान को हथियारों की सप्लाई की, तो उसे “गंभीर परिणाम” भुगतने पड़ सकते हैं।

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन ईरान को एयर डिफेंस सिस्टम देने की तैयारी कर रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि ऐसी किसी भी कार्रवाई से चीन के लिए “बड़ी समस्या” खड़ी हो जाएगी।

एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर बढ़ी चिंता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन MANPADS (कंधे से दागे जाने वाले एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम) ईरान को देने की योजना बना रहा है। ये सिस्टम लो-फ्लाइंग फाइटर जेट्स और ड्रोन के लिए बेहद खतरनाक माने जाते हैं।

यह भी आशंका जताई गई है कि चीन इन हथियारों की सप्लाई सीधे न करके तीसरे देशों के जरिए कर सकता है, ताकि उसका नाम सामने न आए।

चीन ने आरोपों को किया खारिज

वहीं चीन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। वॉशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने कहा कि चीन ने इस संघर्ष में किसी भी पक्ष को हथियार नहीं दिए हैं और अमेरिका को बेबुनियाद आरोप लगाने से बचना चाहिए।

बढ़ सकता है वैश्विक तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच पहले से ही तनाव बना हुआ है। ऐसे में अगर चीन इस विवाद में शामिल होता है, तो पश्चिम एशिया में हालात और बिगड़ सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईरान को उन्नत मिसाइल सिस्टम मिलता है, तो यह अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!