बिलासपुर संभाग

सेंट्रल जेल से ‘दबंग’ रील वायरल: गोलीकांड के आरोपियों की हरकत से मचा हड़कंप, मुलाकात पर लगी रोक

जेल सुरक्षा पर उठे सवाल, प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // शहर की सेंट्रल जेल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों की दबंगई भरी रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में आरोपियों को डॉन और दबंग अंदाज में दिखाया गया है, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह रील आरोपियों से मिलने आए उनके साथियों द्वारा मुलाकात कक्ष के बाहर से बनाई गई और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। वीडियो के सामने आने के बाद जेल प्रबंधन तुरंत हरकत में आया और आरोपियों के परिजनों व अन्य लोगों की मुलाकात पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

5 महीने पहले हुई थी फायरिंग की घटना

गौरतलब है कि करीब 5 महीने पहले मस्तूरी क्षेत्र में कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह पर उनके कार्यालय में फायरिंग की गई थी। इस मामले में युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत और उसके साथियों को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेजा गया था। वर्तमान में सभी आरोपी जेल में बंद हैं।

मुलाकात कक्ष से बना वीडियो, स्टाफ पर भी गिरी गाज

बताया जा रहा है कि आरोपियों के साथियों ने मुलाकात के दौरान ही यह रील तैयार की, जिसमें उन्हें प्रभावशाली और दबंग छवि में प्रस्तुत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन ने न केवल मुलाकात पर रोक लगाई, बल्कि मुलाकात कक्ष में तैनात स्टाफ को भी हटा दिया है।

FIR के निर्देश, अब होगी सख्त निगरानी

जेल अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रील बनाने और वायरल करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अब जेल में आने वाले सभी आगंतुकों की मेटल डिटेक्टर से सख्ती से जांच की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!