मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में फिर बढ़ी गर्मी, नर्मदापुरम रहा सबसे गर्म

कई जिलों में 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जताई और बढ़ोतरी की संभावना

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश में एक बार फिर गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। बीते कुछ दिनों में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नर्मदापुरम में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रतलाम में 38.6 डिग्री और खरगोन में 38 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। धार, खंडवा, नरसिंहपुर और खजुराहो में तापमान 36 डिग्री या उससे अधिक रहा। वहीं उज्जैन में 35.5 डिग्री, इंदौर में 35 डिग्री, भोपाल और जबलपुर में 34.6 डिग्री तथा ग्वालियर में 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल महीने में गर्मी का असर आगे भी जारी रहेगा। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी दोनों का एहसास हो रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, ऐसे में लोगों को धूप से बचाव और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!