रायपुर संभाग

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे भारी

आंधी-बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, 2 दिन बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। विदर्भ और ओडिशा के ऊपर बने दो नए सिस्टम की वजह से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।

रायपुर में आज शाम से बादलों का असर देखने को मिलेगा। शाम होते-होते शहर में धूल भरी आंधी चल सकती है और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान करीब 38°C रहेगा
  • उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी हो सकती है

बीते 24 घंटे का हाल

  • पेंड्रा रोड और कपु में 20-20 मिमी बारिश दर्ज
  • कोरबा, कुनकुरी और पसान में हल्की बारिश
  • तमनार और खड़गांव में भी बरसात से राहत
  • राजनांदगांव 37.5°C के साथ सबसे गर्म रहा

आगे क्या होगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यह राहत केवल दो दिनों तक ही रहेगी।

  • विदर्भ और ओडिशा का सिस्टम कमजोर पड़ते ही गर्मी बढ़ेगी
  • तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि की संभावना
  • मैदानी इलाकों में लू जैसे हालात बन सकते हैं

लोगों को मौसम में हो रहे इस बदलाव के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!