CM साय का दिल्ली दौरा, कांग्रेस का CSEB घेराव आज

उपचुनाव की तैयारियां तेज, ट्रिपल आईटी में 553 छात्रों को मिलेगी डिग्री
रायपुर (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर हैं। सशस्त्र नक्सलवाद के खात्मे के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा केंद्र के अन्य शीर्ष नेताओं से भी भेंट कर बस्तर के विकास सहित प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
कांग्रेस करेगी CSEB कार्यालय का घेराव
रायपुर में कांग्रेस आज CSEB कार्यालय का घेराव करेगी। गुढ़ियारी क्षेत्र में लगातार बनी बिजली समस्या को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा।
- घेराव दोपहर 12 बजे से शुरू होगा
- बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे
उपचुनाव की तैयारियां शुरू
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम-उप चुनाव मई में कराए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।
- मतदाता सूची 1 अप्रैल 2026 की स्थिति के आधार पर तैयार होगी
- प्रारंभिक प्रकाशन 13 अप्रैल को होगा
- दावे-आपत्तियां 20 अप्रैल तक ली जाएंगी
- अंतिम सूची 5 मई को जारी होगी
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार संबंधित क्षेत्र के मतदाता ही स्थानीय निकाय की सूची में शामिल हो सकेंगे। अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।
कृषि मंत्री करेंगे विभागीय समीक्षा
कृषि मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में 7 से 11 अप्रैल तक संभागवार समीक्षा बैठकें होंगी।
- 7 अप्रैल: रायपुर और दुर्ग संभाग
- 8-9 अप्रैल: बस्तर संभाग
- 11 अप्रैल: सरगुजा और बिलासपुर संभाग
जस्टिस अरविंद वर्मा होंगे सेवानिवृत्त
बिलासपुर हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद वर्मा आज सेवानिवृत्त होंगे। उनके सम्मान में चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम में विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक कल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक कल रायपुर स्थित राजीव भवन में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।
- बैठक की अध्यक्षता पीसीसी चीफ दीपक बैज करेंगे
- जिला से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे
- स्थानीय मुद्दों और सरकार के खिलाफ रणनीति तैयार की जाएगी
ट्रिपल आईटी का दीक्षांत समारोह
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) नया रायपुर का दीक्षांत समारोह 8 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा।
- मुख्य अतिथि: राज्यपाल रमेन डेका
- विशिष्ट अतिथि: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- कुल 553 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी
डिग्रियों का विवरण:
- 21 पीएचडी
- 25 एमटेक
- 1 एमएस (रिसर्च)
- 506 बीटेक
समारोह में विभिन्न श्रेणियों में गोल्ड और सिल्वर मेडल भी प्रदान किए जाएंगे। प्रो. उमेश वी. वाघमारे दीक्षांत भाषण देंगे, जबकि तकनीकी उद्यमी किरण देशपांडे अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।



