सड़क हादसे में गई प्रधान पाठक की जान, तीन घायल

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, मौके पर ही हुई मौत; घायलों का इलाज जारी
रामानुजगंज (शिखर दर्शन) // Ramanujganj क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक प्रधान पाठक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।
चिड़िया मोड़ के पास हुआ हादसा
घटना ग्राम चिड़िया मोड़ के पास करीब शाम 3:30 बजे की बताई जा रही है, जहां दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
बैंक के काम से जा रहे थे मृतक
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जनपद पंचायत रामचंद्रपुर अंतर्गत सलवाही नवापारा में पदस्थ प्रधान पाठक दयाशंकर सिंह मरकाम के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह अपने साथी अनिल मरकाम के साथ बैंक के काम से रामानुजगंज आ रहे थे।
रॉन्ग साइड से आई बाइक बनी हादसे की वजह
इसी दौरान संतोषी नगर पिपराही निवासी दो युवक रॉन्ग साइड से बाइक पर आ रहे थे। मोड़ पर दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दयाशंकर सिंह मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई।
चार लोग घायल
हादसे में:
- अनिल मरकाम (साथी)
- विक्रम (दूसरी बाइक सवार)
- सूरज मंडल (दूसरी बाइक सवार)
गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार बनी चिंता
गौरतलब है कि बलरामपुर जिले में युवाओं द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
