रायपुर संभाग

खराब मौसम ने रोका सीएम साय का कुनकुरी दौरा, हेलीकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित कुनकुरी दौरा रविवार को अचानक रद्द करना पड़ा। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिससे उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री निर्धारित समय पर हेलीपेड पहुंचे थे और मौसम साफ होने का इंतजार भी करते रहे। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 1 घंटा 40 मिनट तक रुककर स्थिति सामान्य होने की उम्मीद की, लेकिन लगातार खराब मौसम और रूट क्लियर नहीं होने के कारण अंततः दौरा निरस्त करना पड़ा।

हेलीपेड पर लंबा इंतजार, फिर लिया फैसला

सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी टीम द्वारा बार-बार मौसम का आकलन किया गया, लेकिन उड़ान के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन पाईं। सुरक्षा मानकों को देखते हुए प्रशासन ने जोखिम नहीं लिया और दौरा स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

बंगाल चुनाव पर भी बोले सीएम साय

दौरा रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से बातचीत में पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीते वर्षों में वहां विकास की रफ्तार धीमी रही है, जबकि कानून-व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दों पर जनता असंतुष्ट है। साथ ही यह भी कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाएं राज्य में प्रभावी ढंग से लागू नहीं की गईं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव में इसका असर साफ दिखाई देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!