राष्ट्रीय

‘15 दिन बंगाल में ही डेरा’: अमित शाह का TMC गढ़ में बड़ा ऐलान, बोले – ‘दीदी की हार तय, जनता कह रही बाय-बाय’

नंदीग्राम से चुनावी बिगुल, शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में पहुंचे शाह ने ममता सरकार पर साधा निशाना

नंदीग्राम/पश्चिम बंगाल (शिखर दर्शन) // पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने TMC के गढ़ नंदीग्राम से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे आगामी 15 दिनों तक लगातार बंगाल में रहकर चुनावी कमान संभालेंगे।

शाह, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं 15 दिन तक बंगाल में ही रहने वाला हूं। शुभेंदु अधिकारी की जीत बंगाल में परिवर्तन की नींव रखेगी।”

‘पूरे बंगाल में गूंज रहा – दीदी को बाय-बाय’

गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली बार नंदीग्राम में हार का सामना करने वाली ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर के साथ-साथ पूरे बंगाल को खो देंगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में जहां भी वे गए, वहां एक ही आवाज सुनाई दी— “ममता बनर्जी को बाय-बाय कर दो।”

शाह ने कहा कि नंदीग्राम की जनता एक बार फिर इतिहास दोहराने के लिए तैयार है और इस बार TMC को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

टोलबाजी, बेरोजगारी और सुरक्षा मुद्दों को बनाया हथियार

अमित शाह ने TMC सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि:

  • राज्य में टोलबाजी और गुंडागर्दी चरम पर है
  • लगातार बम धमाकों से सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हुई है
  • बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग परेशान है
  • घुसपैठियों को संरक्षण देकर राज्य की डेमोग्राफी बदली जा रही है

युवाओं को दिया रोजगार और विकास का भरोसा

गृहमंत्री ने वादा किया कि भाजपा सरकार बनने पर बेरोजगारी को दूर किया जाएगा और राज्य में विकास की नई लहर लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल को उसकी पुरानी पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अंत में शाह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ताकत से चुनावी मैदान में जुटें और भाजपा की जीत सुनिश्चित करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!