मध्यप्रदेश

MP Board 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी: 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% स्टूडेंट्स पास

सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को भी पछाड़ा, ग्रामीण बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने भोपाल में औपचारिक रूप से रिजल्ट घोषित किया। इस बार कुल 24 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।

पास प्रतिशत और प्रदर्शन

  • कक्षा 5वीं: 95.14%
  • कक्षा 8वीं: 93.83%

पिछले वर्ष की तुलना में परिणाम लगभग 3 प्रतिशत बेहतर रहे। मंत्री ने बताया कि सामान्य पृष्ठभूमि के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इस बार सरकारी स्कूलों का परिणाम निजी स्कूलों से बेहतर रहा, और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने शहरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।

टॉप जिलों का प्रदर्शन

कक्षा 5वीं में:

  • नरसिंहपुर — 99.70%
  • बालाघाट — 99.30%
  • डिंडोरी — 99.29%

कक्षा 8वीं में:

  • नरसिंहपुर — 99.38%
  • डिंडोरी — 98.74%
  • बालाघाट — 98.71%

रिजल्ट कैसे देखें

छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट www.rskmp.in/result.aspx पर रोल नंबर या समग्र आईडी डालकर देख सकते हैं।

बोर्ड पैटर्न और मूल्यांकन प्रक्रिया

इस बार प्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के करीब 23.68 लाख विद्यार्थियों ने बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा दी। फरवरी में आयोजित परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में मूल्यांकन का विशाल कार्य किया गया। 322 केंद्रों पर 1.10 लाख से अधिक शिक्षकों ने कॉपियों की जांच की, जिसके बाद अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!