मध्यप्रदेश

सीएम मोहन यादव का 61वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी-शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई

उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना, देशभर से मिल रही शुभकामनाएं

भोपाल // ( शिखर दर्शन ) //
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 25 मार्च 2026 को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर देशभर की राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें की हैं और प्रदेश को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बाबा महाकाल से उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबे जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. मोहन यादव को देशभर से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर प्रदेश के कई हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जहां उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!