दुर्ग संभाग

PTI शिक्षक पर महिला से अभद्रता का आरोप, केस दर्ज; गिरफ्तारी की तैयारी

डौंडी के स्कूल में पदस्थ शिक्षक ने 500 रुपए देकर संबंध बनाने का दिया कथित प्रस्ताव, पुलिस जांच में जुटी

बालोद // ( शिखर दर्शन ) //
जिले के डौंडी स्थित बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ पीटीआई शिक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर पर एक महिला से अभद्र व्यवहार और अश्लील प्रस्ताव देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर डौंडी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर के पास से गुजर रही थी, तभी आरोपी शिक्षक ने उसे 500 रुपए का नोट देकर संबंध बनाने का कथित प्रस्ताव दिया। इस दौरान अश्लील बातें करने का भी आरोप है, जिससे आहत होकर महिला ने तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1)(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जा सकती है।

बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पूर्व में जिला खेल अधिकारी बालोद के पद पर भी रह चुका है, जिससे मामला और भी चर्चा में आ गया है।

एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!