मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुरहानपुर-खंडवा दौरे पर, 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1500 रुपए

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (14 फरवरी) बुरहानपुर और खंडवा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर वे लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खातों में 1500-1500 रुपए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजेंगे। कुल राशि 1836 करोड़ रुपये होगी।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • सुबह 11:00 बजे – भोपाल से बुरहानपुर के लिए प्रस्थान।
  • दोपहर 12:00 बजे – बुरहानपुर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन। यहां 696 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत वाले 32 लोकार्पण और 48 भूमि-पूजन कार्य होंगे। इसके साथ ही शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किया जाएगा। इसके बाद जीजामाता चौराहा से नेहरू स्टेडियम तक रोड-शो।
  • दोपहर 2:20 बजे – खंडवा जिले के पंधाना में लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी। एक क्लिक में लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर।
  • शाम 5:00 बजे – भोपाल वापसी।

भोपाल में वैलेंटाइन डे पर हिंदूवादी संगठनों का विरोध

आज वैलेंटाइन डे पर राजधानी भोपाल में हिंदूवादी संगठनों ने इसका खुलकर विरोध किया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल और संस्कृति बचाओ मंच ने सार्वजनिक स्थानों, पार्कों और होटलों में ‘पहरा’ देने की योजना बनाई। संगठन के प्रांत मंत्री राकेश प्रजापति ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रेम मर्यादा और सम्मान से जुड़ा है, लेकिन वैलेंटाइन डे के नाम पर सार्वजनिक अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। होटल संचालकों को विशेष आयोजन न करने की चेतावनी भी दी गई है।

केरल के नगरीय विकास के लिए मध्य प्रदेश बनेगा मॉडल

‘भाजपा फॉर विकसित केरलम’ कार्यक्रम के तहत केरल के नगरीय प्रतिनिधि 14 और 15 फरवरी को भोपाल और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। वे मध्य प्रदेश के उन्नत नगरीय प्रशासन, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स, जल प्रबंधन और कचरा प्रबंधन प्रणाली का अध्ययन करेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रतिनिधि मंडल से संवाद करेंगे। ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भी मुलाकात होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!