मध्यप्रदेश

बारिश-ओलावृष्टि से मिली राहत, आज 20 जिलों में कोहरा; अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम के असर से हुई बारिश और ओलावृष्टि से अब फिलहाल राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 20 जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। आने वाले दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में घना से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते चार दिनों से प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के कारण बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहा। मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर सहित 15 से अधिक जिलों में मौसम बदला रहा। कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं ओलावृष्टि दर्ज की गई।

बुधवार सुबह भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और रीवा संभाग के कई जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिला, जिससे दृश्यता प्रभावित रही।

अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 फरवरी गुरुवार को ग्वालियर, मुरैना, मऊगंज, भिंड, निवाड़ी, दतिया, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, रीवा और सतना जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, शिवपुरी, श्योपुर, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, सीहोर और देवास सहित कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर रह सकता है।

6 फरवरी शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!