मध्यप्रदेश

हिल स्टेशन पचमढ़ी में होटल में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, परिवार के चार लोग और कुक घायल

पचमढ़ी (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में सुबह करीब 8.30 बजे एक होटल में अचानक एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। घटना में महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए, जबकि होटल का कुक भी आग में झुलस गया। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

घटना पचमढ़ी थाना क्षेत्र के सिनेरिटी होटल में हुई। धमाका इतना तेज था कि इसके असर से होटल से लगभग 20 मीटर दूर स्थित पांडव रिट्रीट तक धमाका महसूस किया गया। होटल को भी इस हादसे में भारी नुकसान हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, होटल किराये पर चल रहा था। बताया जय रहा है की इसके मालिक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक संजीव शर्मा हैं , जबकि इसे कांग्रेस नेता के भाई तुषार जायसवाल के द्वारा किराये पर लेकर संचालित किया जा रहा था । होटल से एक कमर्शियल सिलेंडर भी बरामद किया गया है।

पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने में लगी है कि ब्लास्ट के पीछे तकनीकी खामी थी या कोई अन्य कारण।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!