आदमपुर एयरपोर्ट का नाम हुआ ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’, MP के सीएम डॉ. मोहन ने पीएम मोदी को किया धन्यवाद

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट को अब ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’ के नाम से नामित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह निर्णय संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर लिया गया है, जो महापुरुषों के योगदान के प्रति देश की कृतज्ञता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक पुनर्स्थापना की यात्रा लगातार जारी है और ऐसे कदम हमारे सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है और महापुरुषों के अप्रतिम योगदान को सम्मानित करने वाला एक ऐतिहासिक निर्णय है।




