रायपुर संभाग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्याग्रह और उनके विचार हमें यह सिखाते हैं कि दृढ़ संकल्प और निष्ठा के साथ जीवन की सभी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के आदर्शों को वर्तमान समय में भी मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनका संदेश हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और राम गर्ग भी उपस्थित थे।



