रायपुर संभाग
वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास बने मुख्यमंत्री साय के सलाहकार, मीडिया और अन्य मामलों में करेंगे मार्गदर्शन
रायपुर (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को अपने मीडिया एवं अन्य संबंधित मामलों के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही कृष्णा दास को कैबिनेट मंत्री का दर्जा और राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष अन्य सुविधाएँ प्राप्त होंगी।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि सलाहकार के रूप में कृष्णा दास मुख्यमंत्री को मीडिया से जुड़े विषयों में परामर्श देंगे। कृष्णा दास लंबे समय तक ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ के छत्तीसगढ़ प्रमुख के रूप में कार्यरत रहे हैं और उनके अनुभव का लाभ अब राज्य प्रशासन को मिलेगा।
