मध्यप्रदेश

श्री महाकाल की शरण में शिल्पा और शमिता शेट्टी: शयन आरती में हुईं शामिल, कहा —“ ऐसा लगा बाबा ने खुद बुलाया ”

छमू गुरु की रीपोर्ट :

उज्जैन ( शिखर दर्शन ) // प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी ने हाल ही में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। दोनों बहनों ने मंदिर की दिव्य शयन आरती में सहभागिता कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आरती के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने भाव साझा करते हुए कहा कि महाकाल के दरबार में वही पहुंचता है, जिसे स्वयं महादेव का बुलावा मिलता है। उन्होंने भावुक होकर कहा, “ऐसा महसूस हुआ जैसे बाबा ने हमें खुद बुलाया हो। हम सब कुछ छोड़कर यहां चले आए। यहां की ऊर्जा अद्भुत है और पहली बार शयन आरती में शामिल होकर मन को गहरी शांति मिली।”

शिल्पा शेट्टी ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मंदिर प्रबंधन का आभार भी जताया और कहा कि वे जल्द ही दोबारा महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आना चाहेंगी। दर्शन के दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक ने दोनों अभिनेत्रियों का स्वागत-सत्कार किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!