मध्यप्रदेश

4 जनवरी महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकाल के मस्तक पर चंद्र अर्पित, दिव्य श्रृंगार के साथ दिए भक्तों को दर्शन

माघ कृष्ण प्रतिपदा पर महाकाल भस्म आरती, विशेष श्रृंगार में दर्शन देकर भक्तों को किया कृतार्थ

विशेष संवाददाता छमू गुरु की रिपोर्ट:
उज्जैन ( शिखर दर्शन ) // विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रविवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। परंपरानुसार भस्म आरती विशेष विधि-विधान और दिव्य श्रृंगार के साथ संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर परिसर जय जय श्री महाकाल, हर हर महादेव, हर हर शंभू और ॐ नमः शिवाय के उद्घोष से गूंज उठा।

कपाट खुलते ही पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित भगवान महाकाल सहित सभी देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके पश्चात भगवान का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। बाबा महाकाल के मस्तक पर चंद्र अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया।

भस्म अर्पण से पूर्व प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढांककर भस्म रमाई गई। इसके उपरांत शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पमालाएं अर्पित कर भगवान का भव्य अलंकरण किया गया।

भस्म आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भक्तों ने नंदी महाराज के दर्शन कर उनके कान के समीप अपनी मनोकामनाएं कही। संपूर्ण मंदिर परिसर भक्ति, आस्था और जयकारों से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।


🟥 📰 अब आपकी आवाज़ बनेगी खबर — शिखर दर्शन न्यूज़ में रिपोर्टर बनने का मौका

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संवाददाता / रिपोर्टर नियुक्त किए जा रहे हैं।

यदि आप—
✔ सच को सामने लाने का जज़्बा रखते हैं
✔ अपने इलाके की खबर देश तक पहुँचाना चाहते हैं
✔ पत्रकारिता में पहचान बनाना चाहते हैं

तो आज ही जुड़िए शिखर दर्शन न्यूज़ से 👇

📞 संपर्क करें : 9826412444

➡️ सीमित अवसर | गंभीर एवं इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें
🟥

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!