छत्तीसगढ़ में मौसम होगा और भी ठंडा, धुंध और बूंदाबांदी की संभावना

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में ठंड अब प्रचंड रूप लेने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। आगामी तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी हो सकती है।
प्रदेश के कुछ स्थानों पर शनिवार को बूंदाबांदी (Light Rain Possibility) की संभावना है, वहीं एक-दो क्षेत्रों में घना कोहरा (Dense Fog Alert) छाए रहने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक तापमान सुकमा में 31 डिग्री सेल्सियस, और सबसे न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
🟦 🌟 अब आपकी आवाज़ बनेगी खबर — शिखर दर्शन न्यूज़ में रिपोर्टर बनने का मौका 🌟
📍 ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संवाददाता / रिपोर्टर नियुक्त किए जा रहे हैं।
यदि आप—
✔ सच को सामने लाने का जज़्बा रखते हैं
✔ अपने इलाके की खबर देश तक पहुँचाना चाहते हैं
✔ पत्रकारिता में पहचान बनाना चाहते हैं
तो आज ही जुड़िए शिखर दर्शन न्यूज़ से 👇
📞 संपर्क करें : 9826412444
➡️ सीमित अवसर | गंभीर एवं इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें
सिनोप्टिक सिस्टम का विवरण
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। इसके साथ ही मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर एक द्रोणिका भी सक्रिय है। इसका अक्ष समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर, लगभग देशांतर 75°E और अक्षांश 33°N पर स्थित है।
रायपुर के लिए पूर्वानुमान (CG Weather Update)
रायपुर में 3 जनवरी को धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
