02 January 2026 Horoscope / आज का राशिफल : कई राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को मिल सकती है सफलता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक राशि पर उसके स्वामी ग्रह का विशेष प्रभाव होता है। ग्रहों की चाल के आधार पर किसी के लिए दिन शुभ साबित होता है तो किसी के लिए सावधानी की आवश्यकता रहती है। आज शुक्रवार, 02 जनवरी 2026 को मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल—
मेष राशि
आज किसी जरूरतमंद की मदद करना आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार के सामने पुरानी गलती उजागर हो सकती है। घूमने-फिरने की योजना बनेगी। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, खानपान पर ध्यान दें।
वृषभ राशि
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन अच्छी खबर लेकर आ सकता है। पुराना लेनदेन तनाव का कारण बन सकता है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। समय प्रबंधन जरूरी है।
मिथुन राशि
परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन से वातावरण खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का योग है। नौकरी में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है।
कर्क राशि
जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। नए बिजनेस में पार्टनरशिप का विचार बन सकता है। दिखावे से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें।
सिंह राशि
नौकरी में बदलाव की योजना बन सकती है। परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी, तभी बेहतर परिणाम मिलेंगे।
कन्या राशि
नए वाहन की खरीद को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। ससुराल पक्ष से मेल-मिलाप का अवसर मिलेगा। दिन मौज-मस्ती में बीतेगा।
तुला राशि
माता-पिता के साथ संबंध और मजबूत होंगे। पारिवारिक मामलों में बाहरी सलाह से बचें। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि
वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। घर के रिनोवेशन की योजना बन सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए बड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के योग हैं।
धनु राशि
खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है। खर्चों के बावजूद आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मकर राशि
खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। अनजान व्यक्ति से लेनदेन न करें। पुरानी समस्याएं उभर सकती हैं। संतान की पढ़ाई पर ध्यान दें।
कुंभ राशि
परिजनों से शुभ समाचार मिल सकता है। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा।
मीन राशि
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं।
📌 महत्वपूर्ण सूचना
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🔔 शिखर दर्शन न्यूज 🔔
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में
रीपोर्टर की आवश्यकता है।
इच्छुक व्यक्ति अपना
बायोडाटा भेजकर
इस नंबर पर संपर्क करें –
📞 9826412444
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
डिस्क्लेमर:
शिखर दर्शन राशिफल को लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं करता है। यह सामान्य जानकारी के लिए प्रस्तुत किया गया है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

