छत्तीसगढ़ में आज के प्रमुख कार्यक्रम, विरोध-प्रदर्शन और महत्वपूर्ण घोषणाएं

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार को राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और धार्मिक गतिविधियों की व्यस्त दिनचर्या देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री से लेकर राजनीतिक दलों, रेलवे संगठनों और सांस्कृतिक संस्थाओं तक—एक ही दिन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
- दोपहर 12.10 बजे : रायगढ़ के लिए प्रस्थान
- दोपहर 1.05 बजे : कंवर समाज के वार्षिक सामाजिक सम्मेलन में शिरकत
- शाम 6 बजे : रायपुर में आयोजित दंतेश्वरी डायलॉग 2025 – पाञ्चजन्य कार्यक्रम में शामिल
- शाम 7.45 बजे : मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान
गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी पर राजनीति तेज
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बढ़ी हुई जमीन गाइडलाइन दरों का विरोध कर रहे नागरिकों और कारोबारियों पर सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर रही है।
कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा—
- दुर्ग में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया।
- महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।
- बढ़ी गाइडलाइन दरों से जनता में आक्रोश है, लेकिन मुख्यमंत्री मौन हैं।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है कि जनता पर थोपे गए फैसले पर वे चुप क्यों हैं।
आप का विरोध प्रदर्शन—वित्त मंत्री का पुतला दहन आज
जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज दोपहर 2 बजे आंबेडकर चौक पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला दहन करेगी।
पार्टी ने कहा—
- दरों में बेतहाशा वृद्धि से जनता हलकान है।
- मुख्यमंत्री तुरंत बढ़ोतरी वापस लें।
रेलवे लोको पायलट आज से 48 घंटे की भूख हड़ताल पर
अखिल भारतीय रेल रनिंग लोको स्टाफ एसोसिएशन (अलरसा) ने घोषणा की है कि इंजन ड्राइवर और सह-ड्राइवर आज सुबह 10 बजे से 48 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे।
मुख्य बिंदु—
- आंदोलन ड्यूटी लाबी परिसर में होगा।
- मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
- संगठन ने कहा—यदि अब आवाज नहीं उठाई गई, तो आगे मजदूरों की सुनवाई कोई नहीं करेगा।
बिलासपुर–येलहंका स्पेशल ट्रेन आज से
शीतकालीन भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 5-5 फेरे के लिए विशेष ट्रेन शुरू की है।
गाड़ी संख्या 08261 (बिलासपुर–येलहंका)
- चलेगी : 2 से 30 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार
गाड़ी संख्या 08262 (येलहंका–बिलासपुर)
- चलेगी : 3 से 31 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार
ट्रेन में कुल 20 कोच, और कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
आईएमडी लालपुर में आज विज्ञान प्रदर्शनी
इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 के अवसर पर मौसम विभाग, लालपुर में आज पूर्वावलोकन कार्यक्रम आयोजित होगा।
- छात्रों को नवीन वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
- मौसम से जुड़े उपकरणों का प्रदर्शन होगा।
- कार्यक्रम का थीम : “विज्ञान से समृद्धि – आत्मनिर्भर भारत”
राजधानी में आज धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम
दत्तात्रेय जयंती महोत्सव
- स्थान : ब्रह्मपुरी, प्राचीन दत्तात्रेय मंदिर
- कार्यक्रम : सुबह 8 बजे गुरु चरित्र पारायण, शाम 4 बजे भजन
ऋग्वेद परायण महायज्ञ
- स्थान : रायपुरा, श्रीहटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर
- समय :
- यज्ञ – प्रातः 8 से दोपहर 12.30 बजे
- दोपहर 1 बजे ऋषि भोज
- शाम 6 से 7 बजे भजन-प्रवचन
- शाम 7 से रात 9 बजे ऋषि प्रसाद
योग क्लास
- स्थान : सिविल लाइन स्थित सत्यदर्शन योगाश्रम
- समय : शाम 5 से 6 बजे



