रायपुर संभाग

CGPSC ने जारी किया 2025 राज्य सेवा भर्ती नोटिफिकेशन: कुल 238 पदों पर भर्तियां, CMO, डिप्टी कलेक्टर और राज्य पुलिस में सबसे अधिक वैकेंसी, देखें पूरी जानकारी

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 2025 की राज्य सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के लिए सबसे अधिक 29 पद हैं, जबकि राज्य पुलिस सेवा में 28 और डिप्टी कलेक्टर के लिए 14 पद भरे जाएंगे।

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस में कोई बदलाव नहीं
CGPSC ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष भी परीक्षा पुराने पैटर्न के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की संरचना पिछली बार की तरह रहेगी और सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के पदों के लिए चार साल बाद भर्ती
मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदों के लिए पिछली भर्ती 2020 में हुई थी, तब केवल 6 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। 2019 में नियमों में बदलाव के बाद यह पद अब राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से भरा जाता है। इस बार चार साल बाद फिर से CMO पदों पर भर्ती की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन की प्रक्रिया और तिथि
आवेदन 1 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। डाक या पेपर आधारित आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। आयोग ने सुधार प्रक्रिया की सुविधा भी दी है, जिसके माध्यम से उम्मीदवार 3 जनवरी से 7 जनवरी 2026 के बीच आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तिथि
प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी – सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। मुख्य परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को निर्धारित की गई है।

उम्मीदवार विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!