रायपुर संभाग

CG Morning News : छत्तीसगढ़ के आज के प्रमुख कार्यक्रम और बड़ी खबरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विधानसभा के विशेष सत्र में होंगे शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से विधानसभा के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वे विधानसभा में चल रही कार्यवाही में भाग लेंगे। सत्र समाप्ति के बाद शाम 5:00 बजे विधानसभा परिसर से प्रस्थान कर 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

विधायकों की उपस्थिति में आज होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र
रायपुर। आज बुलाए गए एक दिवसीय विशेष सत्र में स्वर्गीय रजनीताई उपासने, बनवारीलाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ल को श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही सभापति तालिका की घोषणा की जाएगी। इस दौरान विधानसभा की 25 वर्षीय संसदीय यात्रा पर विशेष चर्चा होगी। सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी विधायक इस महत्वपूर्ण सत्र में शामिल होंगे।

जमयांग सेरिंग आज रायपुर में करेंगे संभागीय बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ SIR प्रभारी और लद्दाख के पूर्व सांसद जमयांग सेरिंग आज रायपुर में संभागीय बैठक करेंगे। वे SIR से जुड़ी गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। बता दें कि वे छत्तीसगढ़ के 6 दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं।

SIR और बिहार चुनाव की हार पर कांग्रेस का आज दिल्ली में मंथन
नई दिल्ली/रायपुर। कांग्रेस ने आज दिल्ली में अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में बिहार चुनाव में मिली हार और SIR को लेकर गहन चर्चा की जाएगी। इसमें दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत सहित अन्य नेता शामिल होंगे। जिलाध्यक्षों की सूची और संगठनात्मक बदलावों पर भी विमर्श की संभावना है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की निगाहें इस बैठक पर टिकी हुई हैं।

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी आज रायपुर पहुंचेगी
रायपुर/राजनांदगांव। एफआईएच जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप (28 नवंबर–10 दिसंबर, चेन्नई) के तहत ट्रॉफी टूर के दौरान प्रतिष्ठित ट्रॉफी आज रायपुर लाई जाएगी। हॉकी इंडिया द्वारा देश के 16 राज्यों में ट्रॉफी भ्रमण कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि 2023 के बाद यह दूसरा मौका है जब वर्ल्ड कप ट्रॉफी रायपुर पहुंच रही है।

19 नवंबर को धमतरी आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जनसभा होगी
धमतरी। बुधवार को धमतरी जिले में बड़ा राजनीतिक व प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एकलव्य खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसी दिन कोयंबटूर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण धमतरी के सभा स्थल पर दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि नीतियों और आगामी योजनाओं पर महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की संभावना है।


रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

सहकारिता सम्मेलन
संस्था – नाबार्ड, छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय
स्थान – होटल सयाजी, जीई रोड (मैग्नेटो मॉल के पीछे)
समय – सुबह 10 बजे से

गौ कथा
आयोजक – गौ न्यास महोत्सव समिति
स्थान – गोदड़ीवाला धाम, देवपुरी (कलर्स मॉल के पास)
समय – शाम 7 से रात्रि 9 बजे

निःशुल्क मॉक इंटरव्यू
के लिए – पीएससी मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी
संस्था – विकास परिषद, रायपुर
स्थान – नूतन स्कूल, आरडीए कॉलोनी, टिकरापारा
समय – सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक

भागवत कथा
कथा व्यास – पं. पंकज भूषण मिश्र “सीपत वाले”
स्थान – चंद्राकर छात्रावास, महादेव घाट रोड

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!