रायपुर संभाग

मुख्यमंत्री निवास में कल होगा जनदर्शन: सीएम विष्णु देव साय करेंगे सीधे संवाद, जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

रायपुर (शिखर दर्शन) // प्रदेशवासियों की समस्याओं के समाधान और शासन-प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निवास रायपुर में गुरुवार, 13 नवंबर को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर आम नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं, शिकायतों तथा आवश्यकताओं को सुनेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध राहत मिल सके।

राज्य सरकार का यह जनदर्शन कार्यक्रम जनता और शासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता, पारदर्शी शासन और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

इस आयोजन से आम जनता को न केवल अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा, बल्कि उनके समाधान की प्रक्रिया भी और अधिक सुगम और तेज होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!