रायपुर संभाग

नक्सलियों पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: छह नक्सली ढेर, CM साय ने दी बधाई — कहा, ‘नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में’

रायपुर (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में सुरक्षाबलों की नक्सल विरोधी कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब तक छह नक्सली ढेर किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इसे लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में सुरक्षाबलों की एक ऐतिहासिक सफलता बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश और प्रदेश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का जो संकल्प लिया गया है, उसी दिशा में यह निर्णायक कदम है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस मिशन को पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबलों के साहस, रणनीति और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि जवानों की वीरता और जनता के सहयोग से छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य शीघ्र ही पूरा होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!