रायपुर संभाग

दिल्ली-रायपुर के बीच नई फ्लाइट सेवा 26 अक्टूबर से शुरू, त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर (शिखर दर्शन) // यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर और दिल्ली के बीच नई अतिरिक्त उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह नई उड़ान 26 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। एयरलाइंस का यह कदम आगामी त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इंडिगो के अनुसार, नई उड़ान संख्या 6E2120 दिल्ली (DEL) से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी और 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में उड़ान संख्या 6E6640 रायपुर से दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगी और 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह सेवा रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे से संचालित की जाएगी।

एयरलाइंस ने बताया कि इस नई फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है। यात्री अपनी यात्रा योजना के अनुसार ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

त्योहारी सीजन में शुरू की जा रही यह उड़ान व्यापारिक यात्रियों, छात्रों और आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इंडिगो की यह पहल रायपुर को देश की राजधानी दिल्ली से और मजबूत हवाई संपर्क प्रदान करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह नई उड़ान न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि प्रदेश की आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति देगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!