नव रात्रि पर्व में शराबी वाहन चालकों पर पुलिस का विशेष अभियान, 9 वाहन चालक पकड़े गए

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में कार्रवाई
जांजगीर-चांपा (शिखर दर्शन) // नव रात्रि पर्व के अवसर पर जिले में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में जांजगीर और नैला क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में 9 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया और उनके वाहन जप्त कर माननीय न्यायालय में पेश किए गए।
नैला मां दुर्गा पंडाल और मेला परिसर में भीड़भाड़ और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मोटर साइकिल चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। नो पार्किंग एवं नो एंट्री क्षेत्र में वाहन खड़ी करने या प्रवेश करने वाले वाहन चालकों पर समन शुल्क लगाया गया। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है।
जांजगीर-चांपा यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित यात्रा के लिए निम्न नियमों का पालन करें:
- शराब या नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं।
- तेज गति से वाहन न चलाएं।
- हमेशा हेलमेट पहनकर मोटर साइकिल चलाएं।
- मोटर साइकिल में ट्रिपल सवारी न करें।
- माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य वाहन में सवारी न बैठाएं।
- रात में विशेष सतर्कता बरतें।
- नींद या नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं।
- यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।
- नाबालिगों को वाहन चलाने न दें।
पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नव रात्रि पर्व और अन्य उत्सवों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



