रायपुर संभाग

प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, रायपुर में गरज के साथ मौसम खुशनुमा

रायपुर (शिखर दर्शन) // प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, राजनांदगांव जिले में सबसे अधिक 60.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बारिश का विवरण:

  • राजनांदगांव – 6 सेमी
  • गंडई, भानुप्रतापपुर – 5 सेमी
  • बारसूर, कोंटा, बेलगहना, ओरछा, कवर्धा, छुईखदान, अकलतरा – 4 सेमी
  • लोरमी, जगदलपुर, अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़, साल्हेवारा – 3 सेमी
  • नानगुर, बलौदा बाजार, अर्जुन्दा, बोड़ला, डोंगरगांव, देवभोग, माकड़ी, दुर्गकोंदल, सहसपुरलोहारा, लवन, गुंडरदेही, पामगढ़, लोहंडीगुड़ा, पंढरिया – 2 सेमी

सिनोप्टिक सिस्टम:
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा भटिंडा, फातिमाबाद, पिलानी, अजमेर, दीसा और भुज से होकर गुजर रही है। वहीं, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊँचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से 25 सितंबर के आसपास पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जो 26 और 27 सितंबर के दौरान दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों को पार कर सकता है।

रायपुर में आज का मौसम:
राजधानी रायपुर में आज गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिसके बाद वर्षा में वृद्धि होने की संभावना है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!