ज्योतिषी

18 सितंबर 2025 राशिफल: कुछ राशियों पर चमकेगा भाग्य तो कुछ को रहना होगा सतर्क

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर विशेष प्रभाव डालता है। आज यानी 18 सितंबर का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा, तो कुछ जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल—

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। घर के बुजुर्गों से आर्थिक मदद मिल सकती है। सेहत पर ध्यान दें। जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने की कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि

मानसिक शांति मिलेगी लेकिन खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। अतिरिक्त ऊर्जा के चलते कार्य पूरे होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि

आज ऊर्जा का स्तर उच्च रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी आपको आश्चर्यचकित कर सकते हैं।

कर्क राशि

वर्कप्लेस पर नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट की लीड मिल सकती है। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। रोमांस और मेहनत दोनों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि

शारीरिक फिटनेस के लिए दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। अचानक अप्रत्याशित मुनाफा मिल सकता है। परिवार के सहयोग से कामयाबी मिलेगी।

कन्या राशि

परिवार की सेहत में सुधार होगा और घर में सुख-शांति रहेगी। नया कारोबार शुरू हो सकता है। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

शारीरिक रूप से सतर्क रहें। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। कार्यस्थल पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। अपनों के साथ समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि

मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और आय वृद्धि के योग हैं।

धनु राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में बदलाव के संकेत हैं। परिवार से दूर जाने की स्थिति बन सकती है। अधिक खर्च से मन परेशान हो सकता है।

मकर राशि

मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति और तरक्की के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। बातचीत में संतुलन रखें। बुजुर्ग संपत्ति का बंटवारा कर सकते हैं।

मीन राशि

धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नकारात्मक विचारों से बचें।


डिस्क्लेमर: शिखर दर्शन राशिफल को लेकर किसी प्रकार का दावा नहीं करता है। यह सामान्य जानकारी के लिए प्रस्तुत किया गया है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!