PM Modi का 75वां जन्मदिन: जानिए उनके परिवार और निजी जीवन की कहानी

नई दिल्ली ( शिखर दर्शन ) // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को उत्तर गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में हुआ था। वे दामोदरदास मोदी और हीराबा मोदी के तीसरे बेटे हैं। देश के प्रधानमंत्री बनने से पहले उनका जीवन और राजनीतिक सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 17 साल की उम्र में घर छोड़कर दो सालों तक भारत की यात्रा की। इसके बाद वे अहमदाबाद लौटे और राजनीति में सक्रिय हुए। साल 1972 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले मोदी बाद में गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर भारत के प्रधानमंत्री बने। हालांकि उनके राजनीतिक सफर से लोग परिचित हैं, लेकिन उनके निजी जीवन और परिवार के बारे में कम ही जानकारी लोगों के पास है।
प्रधानमंत्री मोदी का परिवार
- दामोदरदास मूलचंद मोदी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता थे। उनका निधन 1989 में हुआ।
- हीराबा मोदी – पीएम मोदी की मां, जिन्हें हीराबेन के नाम से जाना जाता है। उनका निधन 30 दिसंबर 2022 को हुआ।
- सोमाभाई मोदी – पीएम मोदी के बड़े भाई, वडनगर में सामाजिक कार्य और वृद्धाश्रम चलाते हैं। उनके दो बेटे जयेश और नरेश हैं।
- अमृतभाई मोदी – पीएम मोदी के दूसरे बड़े भाई, जो अब रिटायर हैं। उनका बेटा संजय स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाता है।
- नरेंद्र मोदी – परिवार में तीसरे नंबर के बेटे, वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री। मां हीराबेन के बेहद करीब थे।
- प्रह्लाद मोदी – छोटे भाई, गुजरात फेयर प्राइस शॉप्स एंड कैरोसीन लाइसेंस होल्डर एसोसिएशन के प्रमुख। उनके बेटे सुशील पिता के साथ राशन की दुकान में मदद करते हैं।
- बसंतीबेन मोदी – पीएम मोदी की इकलौती बहन, गृहिणी। उनके पति LIC में सेवारत थे।
- पंकज मोदी – सबसे छोटे भाई, सूचना विभाग में कार्यरत थे और अब रिटायर। उनके बेटे सुयश हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का परिवार अपने निजी जीवन में सरल और सादा जीवन शैली के लिए जाना जाता है। इस 75वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में उनके अनुयायी और नागरिक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनके प्रेरक जीवन से सीख ले रहे हैं।



