दिल्ली
पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन: जानिए उनकी पसंदीदा डिश और फिटनेस का राज, जो उन्हें हमेशा बनाए रखता हैं तंदरुस्त !

नई दिल्ली ( शिखर दर्शन ) // देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिर्फ अपने नेतृत्व और भाषणों के लिए ही नहीं, बल्कि पीएम मोदी अपनी फिटनेस और सादगीभरी जीवनशैली के लिए भी जाने जाते हैं। यही वजह है कि 75 वर्ष की उम्र में भी वे चुस्त, तंदरुस्त और एनर्जेटिक नजर आते हैं।
लोगों की उत्सुकता का एक बड़ा कारण यह है कि वे खाने-पीने में क्या पसंद करते हैं और अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल कैसे बनाए रखते हैं। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की सबसे पसंदीदा डिश खिचड़ी है, जिसे वे बड़े चाव से खाते हैं। इसके अलावा उन्हें गुजरात की मशहूर डिश ढोकला भी बेहद पसंद है। मीठे में उनका पसंदीदा व्यंजन श्रीखंड है।

पीएम मोदी हमेशा हल्का और संतुलित भोजन करने पर जोर देते हैं। यही कारण है कि वे अपने व्यस्त कार्यक्रम और काम के बोझ के बावजूद हमेशा सक्रिय और ऊर्जावान बने रहते हैं। उनकी यह सादगी और फिटनेस आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।



