मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अधिकारियों के तबादले, विशेष गढ़पाले बने ऊर्जा विभाग सचिव

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़े फेरबदल का दौर शुरू हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 20 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं, जिनके तहत राज्य के विभिन्न विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम राज्य सरकार की कार्य सुविधा और विभागीय दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।
आदेशों के अनुसार, आईएएस अधिकारी विशेष गढ़पाले को ऊर्जा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, वंदना वैध को मध्य प्रदेश वित्त निगम, इंदौर का प्रबंध संचालक बनाया गया है। तपस्या परिहार को कटनी नगर पालिका का आयुक्त पद सौंपा गया है, जबकि दिव्यंका सिंह को भोपाल में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अपर आयुक्त बनाया गया है। इसी क्रम में, दिलीप कुमार को देवास नगर पालिका आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह तबादला राज्य के विभिन्न विभागों में बेहतर कार्य संचालन और कुशल प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ आगामी चुनौतियों का सामना करने और विकासात्मक कार्यों को गति देने का निर्देश भी दिया गया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट






